महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के आर्थिक आत्मविश्वास को दिया नया आधार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया आधार बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।
नियमित रूप से मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं को अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और परिवार की घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत थोर निवासी श्रीमती कैलासपति भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। इस तरह सालभर में उन्हें 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में मिल रहा सहारा
कैलासपति ने बताया कि सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कई बार सोच-विचार करना पड़ता था। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्चों के बीच संतुलन बनाना भी चुनौतीपूर्ण था।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उनके परिवार को काफी राहत दी है। अब वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं और घर-परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कर पा रही हैं।
कैलासपति के अनुसार, राशि भले ही रोजमर्रा की छोटी-छोटी आवश्यकताओं में खर्च होती है, लेकिन हर महीने मिलने वाला आर्थिक सहयोग परिवार के बजट को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सीधे बैंक खाते में मिल रही सहायता
उन्होंने कहा कि सहायता राशि सीधे बैंक खाते में मिलने से योजना का लाभ सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो रहा है। हर महीने खाते में राशि आने से उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से अधिक आत्मविश्वास महसूस होता है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
महिलाओं में बढ़ा सम्मान और आत्मविश्वास
कैलासपति ने कहा कि नियमित रूप से अपने बैंक खाते में राशि प्राप्त होने से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है। अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें पूरी तरह दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में नियमित आर्थिक सहायता आने से परिवार की आर्थिक व्यवस्था में उनकी भूमिका भी मजबूत हो रही है। इससे वे अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी योगदान दे पा रही हैं।
मुख्यमंत्री ‘विष्णु भैया’ के प्रति जताया आभार
महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के लिए कैलासपति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इससे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरी चीजों में मदद मिलती है। महिलाओं के खाते में सीधे राशि पहुंचने से हमें आत्मविश्वास और सम्मान का एहसास होता है। इसके लिए मैं विष्णु भैया का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।
इस योजना से न केवल परिवार की आर्थिक व्यवस्था को सहारा मिल रहा है, बल्कि महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और परिवार में उनकी भूमिका भी मजबूत हो रही है। प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना आज आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा रही है।



